उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

दो दोस्तों का दिल आया दोस्त की घरवाली पर, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

ग्रेटर नोएडा। दो दोस्तों का दिल तीसरे दोस्त की घरवाली पर क्या आया कि सबकुछ बर्बाद हो गया। दो दोस्तों ने तीसरे दोस्त की पत्नी को हासिल करने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने सचिन के भाई तनुज की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि सचिन अपने मामा के घर बचपन से रहता था। वहीं पर उसकी गौतम और प्रशांत से दोस्ती हुई थी। सचिन ने इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद असम की लड़की से एक महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। गौतम और प्रशांत अक्सर सचिन के कमरे में आते रहते थे। यहीं उन्होंने सचिन की पत्नी को देखा तो उसपर दिल दे बैठे। आरोपियों को लगा कि यदि सचिन की हत्या कर दी जाए तो वह उसकी पत्नी को हासिल कर लेंगे।

गौतम ने अपने दोस्त फिरोज, प्रशांत व भाई दीपक के साथ मिलकर गांव के बाग में सचिन को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया और फिर उसको जमकर शराब पिलाई। नशे में होने पर आरोपियों ने उसके सिर व छाती पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को बाइक पर ले गये और लगभग एक किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया।

डीसीपी डा. मीनीक्षी कात्यायन ने बताया कि अटाई-दादूपुर मार्ग पर 20 जुलाई को एक युवक का शव बरामद हुआ था। युवक की पहचान दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी सचिन शर्मा के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई को उसके दोस्त जन्मदिन के बहाने सचिन को घर से बुलाकर ले गये थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से सचिन का आधार कार्ड, बाइक और हत्या में प्रयोग की ईंट बरामद हुई है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button