उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनशिक्षासामाजिक

बदरीनाथ धाम में BKTC बनाएगा अपना अस्थाई ठिकाना

देहरादून, 21 जनवरी। बदरीनाथ धाम में BKTC के पास अभी तक अपना स्थाई ठिकाना तक नहीं है। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि मास्टर प्लान कार्य के चलते पिछले वर्ष मंदिर के समीप गुजराती भवन को गुजराती भवन को ध्वस्त किया गया था। वर्तमान में बीकेटीसी के पास बदरीनाथ धाम में ठिकाना नहीं है। पिछले साल मंदिर के पास गुजराती भवन जिसमें BKTC का कार्यालय, सूचना केंद्र, VVIP के बैठने के साथ वेदपाठियों को आवास की सुविधा थी, वो ठिकाना ध्वस्त कर दिया गया था।

VVIP के लिए एक रूम भी बनाया जायेगा
आगामी चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) बदरीनाथ धाम में प्री-फैब्रिकेटेड का अस्थायी ढांचा तैयार करेगा, जिससे यात्रा के दौरान मंदिर में पूजा पाठ की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से किया जा सके। साथ ही दर्शन के लिए आने वाले वीवीआईपी के बैठने के लिए एक रूम बनाया जाएगा। https://sarthakpahal.com/

सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई इस मुद्दे पर चर्चा
चारधाम यात्रा के दौरान वीवीआईपी अतिथि दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में वीआईपी को बैठाने के लिए बीकेटीसी के पास कोई जगह नहीं है। यात्रा की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई।

यात्रा से पहले बीकेटीसी अपने स्तर पर प्री-फैब्रिकेटेड ढांचा तैयार करेगा, जिसमें फोटो गैलरी, कार्यालय, वीआईपी के लिए रूम की व्यवस्था होगी।
अजेंद्र अजय, अध्यक्ष BKTC

Related Articles

Back to top button