उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिवीडियो

देहरादून की सड़कों पर हजारों बच्चों के साथ हाथ में तिरंगा लिए शामिल हुए धामी

Listen to this article

देहरादून। देहरादून की सड़कों पर हजारों बच्चों के साथ तिरंगा रैली में मुख्यमंत्री धामी भी शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई। जिसमें करीब 5000 छात्र-छात्राएं, अभिभावक, कर्मचारी शामिल हुए। यात्रा के लिए यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने आज देहरादून के गांधी पार्क में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम व प्रभात फेरी में भाग लिया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम व प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, डीजीपी अशोक कुमार, मंत्री धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा समेत हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गांधी पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा सुबह गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर से यू-टर्न, धारा चौकी, ग्लोब चौक, अभिषेक टावर (पैसिफक तिराहा), कनक चौक और क्वालिटी चौक तक गयी। आईटी पार्क चौक पर हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्यमंत्री धामी सहित तमाम गणमान्य लोगों के साथ स्थानीय पार्षद संजीत बंसल/शिवानी बंसल ने भी हिस्सा लिया।

20 लाख घरों में फहराया जायेगा तिरंगा
इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस प्रभात फेरी से पूरे प्रदेश में देशभक्ति का संदेश जायेगा। आज हमें आजाद हुए 75 साल पूरे हो रहे हैं। ये समय हमारे वीरों को याद करने का है। आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। आने वाले 25 साल दुनिया में सशक्त भारत का नव निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में 20 लाख घरों में तिरंगा लगाया जाना है। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2025 में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो, इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है।

आम जन का कार्यक्रम है हर घर तिरंगा अभियान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना था कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोगों को शामिल होना चाहिए। यह किसी भी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि एक देशभक्त नागरिक का त्योहार है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button