क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

महिला को निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा, छह लोग गिरफ्तार

Listen to this article

भोपाल। महिला को निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की बताई जा रही है।

झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी ने बताया कि मुकेश कटारा समेत छह आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया क पीड़िता मजरूह मेहरबान की दूसरी पत्नी है। वह आठ महीने पहले मुकेश के साथ रहने चली गयी थी। घटना के एक दिन पहले वह वापस मेहरबान के पास रूपारेल लौट आई थी। अगले दिन मुकेश अपने साथियों सहित मेहरबान के घर पहुंचा। उसे जबरन ले जाने में खींचातानी में महिला के कपड़े फट गये। महिला को उसके साथी साथ लेकर चले गये।

घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार मुकेश अपने साथियों के साथ रूपारेल पहुंचा। यहां महिला को उसके घर से बाहर निकालकर मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर ले जाने लगा। इसका विरोध करने पर उसने और उसके साथियों ने महिला को निर्वस्त्र कर लाठी से पीटा। महिला और उसके पति जब तक बेहोश नहीं हो गये तब तक उनकी पिटाई की गयी। इस घटना का ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला और आरोपी दोनों आदिवासी समाज से ही हैं।

मामले में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 294, 506, 364, 354 के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना के दिन मुकेश कटारा, गोपाल, शंभू को गरफ्तार कर लिया गया था। राजू, नरसिंह और नीलेश को आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button