उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

परिवार सहित जहर खाने वाले बाप बेटी की मौत, मां बेटे की भी उखड़ रही सांसें

कलियर (रुड़की)। परिवार सहित कल जहर खाकर खुदकुशी करने वाले बाप बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी और बेटा वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

बाप बेटी की मौत, मां बेटे की अटक रही सांसें
कलियर क्षेत्र के सोहलपुर सिकरोढ़ा निवासी अभिषेक (26) पुत्र नत्थूराम बुधवार शाम अपनी पत्नी मीनाक्षी (24) और बेटी किट्टो (2) और बेटा लड्डू (4) को लेकर घर से निकला था। यहां से अभिषेक गांव के पास स्थित एक बगीचे में जाकर अपने दोनों बच्चों और पत्नी को जहर दिया और स्वयं भी पी लया था। जब कुछ देर में उधर से गुजर रहे लोगों को पता चला तो उन्होंने उन्हें रुड़की के निजी अस्पताल के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया था।

किसी गिरोह के चक्कर में था परिवार
मां बेटे का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। दंपत्ति का यह कदम उठाने के पीछे कोई सोची समझी साजिश लग रही है। पता चला है ये किसी ऐसे गिरोह के चंगुल में फंस गये थे, जो पैसा डबल करके जाल में फंसाता है। पता चला है कि यह दंपत्ति अपनी सारी जमा पूंजी यहां तक कि मोटरसाइकिल भी गंवा चुका था। पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।

आर्थिक तंगी भी एक कारण
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि अभिषेक ने शाम को घर से निकलकर हद्दीपुर से जहर खरीदा था। वहीं से उसने कोल्ड ड्रिंक भी ली थी। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर वह बच्चों को पत्नी सहित बगीचे में ले गया, जहां उसने सभी को कोल्ड ड्रिंक पिलाई और खुद भी पी गया। पुलिस जांच में दंपत्ति का यह कदम उठाने के पीछे आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button