उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

मिट्टी निकालते समय 5 महिलाएं मलबे में दबीं, एक की मौत, चार घायल

उत्तरकाशी। मिट्टी निकालते समय 5 महिलाओं के मिट्टी के नीचे दबने की खबर है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के फिताडी गांव में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं, जिनमें से एक महिला की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं सूरी (30) पत्नी विद्वान सिंह, कस्तूरी (33) पत्नी ज्ञान सिंह, सुशीला (35) पत्नी रणवीर सिंह, विपिना (26) पत्नी रामलाल और राजेंद्री (45) पत्नी बहादुर सिंह को मलबे से निकाल लिया है।

इनमें से गंभीर रूप से घायल सूरी (30) पत्नी विद्वान सिंह की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं।

तीन घायलों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना करीब सुबह 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। ये सभी महिलाएं पास में घर के काम के लिए मिट्टी लेने गयी थीं। एक घायल विपिना देवी (26) पत्नी रामलाल की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। मोरी अस्पताल में भर्ती तीन घायलों को एयरलिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन इसके लिए शासन स्तर पर बात कर रहा है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button