उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

गढ़वाल राइफल्स व गढ़वाल स्काट के चार जवानों ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

लैंसडौन, 31 मई। गढ़वाल राइफल्स के चार सैनिकों ने सेना के अन्य 22 साथियों के साथ विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के 8,848 फीट ऊंचे शिखर पर तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने जवानों को इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।

भारतीय सेना के 22 सैनिकों में 4 गढ़वाल राइफल्स के सैनिक
गढ़वाल राइफल्स के अनुसार भारतीय सेना के 22 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट की 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर 27 मई की सुबह अभियान प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी के मार्गदर्शन व लेफ्टिनेंट कर्नल भानु पाठक, मेजर महक मेहता, मेजर अनिरुद्ध यादव के नेतृत्व में एवरेस्ट फतह कर शानदार सफलता हासिल की। यह साहसिक चढ़ाई आर्मी एडवेंचर विंग के सिल्वर जुबली एवरेस्ट अभियान की सीजन की अंतिम सफलता के रूप में दर्ज हुई।

कंमांडेंट ने विनोद सिंह नेगी ने की प्रशंसा
माउंट एवरेस्ट अभियान दल में गढ़वाल राइफल्स की ओर से नायब सूबेदार सुनील सिंह 6 गढ़वाल, हवलदार रघुवीर सिंह 13वीं गढ़वाल, नायक बलवंत सिंह गढ़वाल स्काउट, लांस नायक धर्मेंद्र गढ़वाल स्काउट शामिल रहे। गढ़वाल राइफल्स व गढ़वाल स्काउट के सैनिकों की इस असाधारण उपलब्धि पर गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके अटूट समर्पण व कठोर परिश्रम का जीवंत प्रमाण है।देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button