उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

डीएम ने चौबट्टाखाल के कानूनगो और पटवारी को किया सस्पेंड

पौड़ी। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंगे ने नियम विरुद्ध दाखिल खारिज चलाने पर राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) सुरेंद्र प्रसाद चमोली व रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेंद्र सिंह रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

डीएम ने पटवारी और कानूनगो दोनों पर तहसील चौबट्टाखाल के एक गांव में नियम विरुद्ध दाखिल खारिज चलाने के आरोप में यह कार्रवाई की है। मौजूदा समय में राजस्व उप निरीक्षक तहसील लैंडडाउन में रजिस्ट्रार कानूनगो के पद तैनात हैं। निलंबित राजस्व उपनिरीक्षक को तहसील थलीसैंण और रजिस्ट्रार कानूनगो को तहसील लैंसडाउन से संबद्ध कर दिया गया है।

पिछले 20 अप्रैल को उपजिलाधिकारी चौपट्टाखाल द्वारा अग्रसारित तथा तहसीलदार द्वारा एक आख्या जिलाधिकारी पौड़ी को भेजी गयी थी। जिसमें राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद चमोली व रजिस्ट्राट कानूनगो सुरेंद्र सिंह रावत के नियम विरुद्ध दाखिल खारिज करने का जिक्र था।

गलत आदमी के नाम पर कर दिया दाखिल खारिज
जानकारी के अनुसार जनवरी 2022 में राजस्व उपनिरीक्षक ने क्षेत्र के थापली गांव की एक महिला की मौत के बाद उसकी भूमि का दाखिल खारिज फार्म भरा, जिसे बिना जांच के ही रजिस्ट्रार कानूनगो ने दाखिल खारिज को स्वीकृत कर दिया। महिला की एक बेटी है, लेकिन दाखिल खारिज उनके जेठ के बेटे के नाम कर दिया गया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने कुछ भूमि किसी और को बेच दी।

कानूनगो और पटवारी ने रचा खेल
इस बीच भूमि की रजिस्ट्री को लेकर प्रपत्र तहसीलदार चौबट्टाखाल के न्यायालय पहुंचा। जहां तहसीलदार ने पाया कि राजस्व उपनिरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो ने दाखिल खारिज में गंभीर धांधली की है। तहसीलदार ने पाया कि दाखिल खारिज उत्तराधिकारी के तहत नियम विरुद्ध चला दिया गया। मृत महिला के नाम दर्ज भूमि का सही मिलान नहीं मिला। दस्तावेजों में मृत्यु प्रमाणपत्र भी गलत पाया गया। https://sarthakpahal.com/

तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने मामले का संज्ञान लेते हुए राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद चमोली व रजिस्ट्रार कानूनगो चौबट्टाखाल सुरेंद्र सिंह रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) को तहसील थलीसैंण और रजिस्ट्रार कानूनगो को तहसील लैंसडाउन संबद्ध कर दिया। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण की संपूर्ण जांच एसडीएम कोटद्वार को सौंप दी है।

Related Articles

Back to top button