उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

अच्छे दिनों का सपना देख रहे लोगों को एक औरजोर का झटका

देहरादून। अच्छे दिनों का सपना देख रहे लोगों को अब केंद्र सरकार की तरफ एक ओर जोर का झटका दिया गया है। पीएम आवास योजना के तहत बैंकों के माध्यम से दी जाने वाली सब्सिडी अब नहीं मिलेगी। केंद्र की ओर से इसको लेकर पूरे प्रदेश को एडवाइजरी भेज दी गयी है।

इस योजना के तहत कई आय वर्ग वाले लोगों को सब्सिडी मिल रही थी। सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आस लगाए बैठे थे। जिन लोगों के अपने घर नहीं हैं, उन लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से मकान बनाने और खरीदने के लिए बैंकों से सब्सिडी दी जा रही थी। पात्र लाभार्थियों को 30 से लेकर दो लाख 67 हजार तक सब्सिडी मिल रही थी।

पिछले साल केंद्र सरकार ने 2021 में एमआईजी वन, एमआईजी 2 को सब्सिडी देनी बंद की गयी थी और अब 2022 में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लोगों को स्वत: निर्माण के लिए लोन पर मिल रही सब्सिडी भी बंद कर दी गयी है। एलआईजी के लोगों को भी अब सब्सिडी का लाभ नहीं मिल रहा है। सब्सिडी का लाभ बंद होने से लोग बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। https://sarthakpahal.com/

निर्धन वर्ग को मिलती रहेगी सब्सिडी
इस योजना के तहत निर्धन वर्ग के लोगों को जो आवास उपलब्ध करावाए जा रहे हैं, उन पर छूट मिलती रहेगी। इन आवासों पर डेढ़ लाख केंद्र और एक लाखकी सब्सिडी राज्य सरकार दे रही है।

केंद्र से पहले कई आय वर्गों के लोगों को बैंकों के जरिये लोन पर सब्सिडी दी जा रही थी। इसका लाभ 31 मार्च के बाद से मिलना बंद हो गया है। सरकार की ओर से इस बारे में नई गाइडलाइन जारी कर दी गयी है।
राजीव पांडे, उपनिदेशक, शहरी विकास 

बैंकों के माध्यम से सब्सिडी इस साल 31 मार्च तक मिल रही थी। फिलहाल अब बंद है। केंद्र सरकार की ओर से जो भी गाइडलाइन जारी होगी, उसके अनुसार प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
कुलबीत पांगती, लीड बैंक मैनेजर

Related Articles

Back to top button