उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

अवैध तरीके से ऋषिकेश में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

देहरादून। अवैध तरीके से ऋषिकेश में 11 साल से रह रही बांग्लादेशी महिला को गुप्तचर विभाग की मदद से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बांग्लादेशी महिला सितंबर 2011 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। उसका बांग्लादेशी पासपोर्ट 2014 में समाप्त हो चुका है। हैरानी की बात यह रही कि उसने ऋषिकेश के पते पर न सिर्फ दस्तावेज बनवाए, बल्कि भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया। इतना ही नहीं वह पिछले आठ साल से मकान नंबर 927, आवास विकास कालोनी ऋषिकेश में मकान खरीदकर रह रही थी। मकान की महिला ने रजिस्ट्री भी करा रखी है। https://sarthakpahal.com/

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि भारत सरकार से ओवरस्टे कर रहे लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। सरकार के निर्देश पर सभी जगह ऐसे लोगों पर काररवाई की जा रही है। इसी तरह ऋषिकेश में ओवर स्टे करने वाली एक और महिला सोनिया चौधरी के बारे में पता चला। पुलिस और एलआईयू टीम ने आवास विकास कालोनी, वीरभद्र रोड पर छापा मारा तो यहां से सोनिया चौधरी को गिरफ्तार किया गया।

2014 को समाप्त हो चुका बांग्लादेश का पासपोर्ट
महिला तीन महीने का वीजा लेकर 2011 में ऋषिकेश आई थी। महिला के पास भारतीय आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र भी मिले हैं। यही नहीं महिला ने 2014 में देहरादून से पासपोर्ट भी बनवा लिया। महिला मूल रूप से बांग्लादेश के ग्राम खंडाकिया, पोस्ट यूनुस नगर, थाना हजारी, जिला चिटगांव की रहने वाली है। महिला के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पति सऊदी अरब में, पुलिस कर रही जांच
महिला का पति सऊदी अरब में रहता है। वह यहां आया कि नहीं पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। सोनिया चौधरी नाम की यह महिला भारत बांग्लादेश के हरिदासपुर चेकपोस्ट के रास्ते भारत आई थी।

कोलकाता से मैरिज और असम से बनवाया बर्थ सर्टिफिकेट
महिला 2012 में कोलकाता गयी थी, जहां से उसने अपना मैरिज सर्टिफिकेट और असम से जन्म प्रमाणपत्र बनवाया। कमाल तो यह है कि उसने भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया और मिल भी गया।

Related Articles

Back to top button