उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

जौनसार की नवोदित गायिका संजना राज ने नेहरू कालोनी में की आत्महत्या

Listen to this article

देहरादून। जौनसार की नवोदित गायिका संजना राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। उनका शव नेहरू कालोनी में खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला। दो महीने से उसके साथ एक युवक भी रह रहा था। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

घटना नेहरू कालोनी के एच ब्लाक की है। परिजनों की मौजूदगी में संजना के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नेहरू कालोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि जब पुलिस उनके घर पहुंची तो महिला अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटकी थी। पुलिस ने आपातकालीन सेवा के द्वारा उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान संजना राज (22) पुत्री भीमदास निवासी मलेथा, साहिया के रूप में हुई है।

जौनसारी में गाए थे कई गीत
संजना राज ने जौनसारी में कई गीत गाए थे। दून में संजना संगीत का प्रशिक्षण लेने के साथ एक निजी कंपनी में नौकरी भी करती थी। शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच पड़ताल में आत्महत्या का मामला लग रहा है। उसके साथ रहने वाला लड़का लिव इन में रहता था या सिर्फ दोस्त, इस बात की पुलिस जांच कर रही है।

युवक से सगाई की बात भी आ रही सामने https://sarthakpahal.com/
सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि युवक का नाम अंकित है। वह एक आफिस में काम करता है। बताया जा रहा था दोनों ने सगाई भी कर ली थी। हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पायी है। अभी किसी तरह के झगड़े या अनबन की बात सामने नहीं आई है।

यूट्यूब पर उनके गीतों के हजारों चाहने वाले
संजना राज जौनसार बावर की उभरती हुई लोकगायिका थीं। 2019 में उन्होंने गायिकी में कदम रखा था, लेकिन धीरे-धीरे उसकी लोकप्रियता बढ़ती चली गयी। यूट्यूब पर उनका गीत ‘देवा बिजिटा’ और ‘लोक हारुल’ ‘तेरी शादी री चिट्ठी’ और ‘साथो की अनामिका’ को हजारों लोगों ने देखा है।  https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

परिजनों ने नहीं कराई रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो जायेगी। उन्होंने बताया कि परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। उधर, गायिका की असमय मौत से स्थानीय क्षेत्रवासी शोक में डूबे हैं। संजना राज ने अपने जौनसारी गानों से कम समय में ही क्षेत्र में अच्छी पहचान बना ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button