भारी बारिश के बाद राजपुर के काठबंगला में तीन लोग दबे, आठ दिन का मासूम भी

देहरादून। भारी बारिश के बाद राजपुर रोड के काठ बंगला में तीन लोगों के मलबे में दबने का समाचार है। काठ बंगला में एक घर की छत ढह गयी, जिसके मलबे में तीन लोगों के दबे होने की खबर है। बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं।
देहरादून में कल से भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कल शाम से लगातार भयंकर बारिश हो रही है। राजपुर के काठ बंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दबे हैं। उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मलबे में दो महिलाएं और एक आठ दिन का मासूम बच्चा भी है। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/
जिलाधिकारी भी पहुंची मौके पर
आपदा कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना के अनुसार राजपुर क्षेत्र के काठबंगला बस्ती में एक आवास ढह गया। जिलाधिकारी सोनिका घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाय कार्य का निरीक्षण कर रही हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने बताया कि राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सका है। जल्द ही दबे लोगों का पता लगा लिया जायेगा।
सूचना के अनुसार संगीता (22) पत्नी दिनेश, लक्ष्मी (28) दिनेश की बहन व दिनेश का आठ दिन का बच्चा मलबे में दब गये हैं। अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा एवं डा. एसके बरनवाल सहित संबंधित अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम से बचाव एवं संबंधित कार्य की निगरानी ले रहे हैं। जेसीबी से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
8 दिन के बच्चे सहित तीनों की मलबे में दबने से मौत
रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे में दबे बच्चे सहित दो महिलाओं के शव बरामद कर लिये गये हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने मुख्य चिकित्साधिकारी को तीनों शवों को पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिये हैं।