उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

पथरी में युवक की गला काटकर हत्या, पनियाला बाईपास पर फेंका शव

रुड़की। पथरी में एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर शव को पनियाला बाईपास पर सड़क किनारे फेंक दिया गया। युवक पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ का रहने वाला था। हत्या की असली वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस छानबीन कर रही है। युवक के परिजनों को घटना की सूचना भेज दी गयी है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि पनियाला बाईपास मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान आईकोर्ड के आधार पर सतवीर निवासी एक्कड़ थाना पथरी के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या की सूचना युवक के परिजनों को दे दी है। https://sarthakpahal.com/

सीओ रुड़की विवेक कुमार ने बताया कि सालियर से मंगलौर जा रहे बाईपास पर पनियाला के समीप मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक के साथ दो युवक और थे। परिजनों ने बताया कि युवक दो दोस्त पंजाब से आए थे। वह दो-तीन दिन से उसके गांव के पास ही रह रहे थे। सोमवार की रात को वह पंजाब जाने के निकला था। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button