क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दो करोड़ की ज्वैलरी लूटी, पुलिस की वर्दी में थे आरोपी

नई दिल्ली। आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दो करोड़ की ज्वैलरी लूटकर लुटेरे रफूचक्कर हो गये। पीड़ितों ने बताया कि वह ज्वैलरी लेकर लुधियाना जा रहे थे, तभी चार लोगों ने उनका रास्ता रोका। एक आरोपी पुलिस की वर्दी में था और दो लोग पीछे से आकर आंखों में मिर्च पाउडर डालर ज्वैलरी लूटकर रफूचक्कर हो गये। लूट की यह घटना बुधवार की सुबह की बताई जा रही है।

एक आरोपी पुलिस की वर्दी में था
देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज में 2 करोड़ की ज्वैलरी लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के पहाड़गंज में बुधवार सुबह बदमाशों ने ज्वैलरी व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दो करोड़ की ज्वैलरी साफ कर दी। पीड़ितों के अनुसार आरोपियों में से एक व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। पुलिस की वर्दी की वजह से हम रुक गये थे। ज्वैलरी दो बैग और एक बक्से में रखी थी। दिल्ली पुलिस की कई टीमें बदमाशों को तलाश रही हैं।

मिर्च पाउडर लूटी 2 करोड़ की ज्वैलरी
पुलिस के अनुसार आभूषणों की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है और मूल्यांकन किया जा रहा है, क्योंकि यह कंसाइनमेंट मुंबई, अहमदाबाद, सूरत आदि स्थानों से पहुंचकर इक्ट्ठा हुआ था। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस को इस संबंध में कुछ ठोस सबूत मिले हैं और उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button