उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बैकडोर नियुक्तियों पर कर सकती हैं बड़ा ऐलान, बुलाई प्रेसवार्ता

Listen to this article

देहरादून। विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी विधानसभा में हुई बैकडोर नियुक्तियों पर आज बड़ा ऐलान करने जा रही हैं। विस अध्यक्ष देहरादून पहुंच चुकी हैं, बस अब थोड़ी देर में प्रेस वार्ता करने वाली हैं।

72 नियुक्तियों में है कथित अनियमितता का मामला
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की बात सामने के बाद पिछले कई दिनों से बैकडोर भर्तियों का मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है। https://sarthakpahal.com/

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने सख्‍त रुख अपनाया
इसे लेकर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के बाद वर्तमान विधानसभा अध्‍यक्ष ने भी शुक्रवार को सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए थे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भर्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पत्र मिलने की पुष्टि की थी। उन्‍होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा था कि विधानसभा एक गरिमामयी स्वायत्तशासी संवैधानिक संस्था है। मुख्‍यमंत्री धामी ने भर्ती प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और अनियमितताएं पाए जाने पर ऐसी सभी नियुक्तियां निरस्त करने का आग्रह किया था। विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा था कि इस मामले में विधिक राय ली जा रही है। इसके बाद ही वह कोई निर्णय लेंगी।

शनिवार को देहरादून पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
उधर, दिल्ली में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी का पत्र मिलने की पुष्टि की थी। जिसके बाद वह शनिवार को देहरादून पहुंचीं हैं। संभावना है कि आज वह इस संबंध में कोई फैसला ले सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button