उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

UKPSC Mitra App पर अभ्यर्थियों को देगा हर परीक्षाओं की जानकारी

हरिद्वार, 28 मई। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. आयोग ने सूचना व्यवस्था को और ज्यादा सरल, तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ‘यूकेपीएससी मित्र’ नाम से नया मोबाइल एप शुरू किया है. इसके जरिए अभ्यर्थी अब आयोग की विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे.

यूकेपीएससी मित्र एप से अभ्यर्थियों को मिलेंगी सुविधाएं
यूकेपीएससी के अधिकारियों की मानें तो अब तक परीक्षाओं से संबंधित सभी सूचनाएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती थीं. कई बार वेबसाइट पर लगातार नजर रखना अभ्यर्थियों के लिए मुश्किल हो जाता था. इसी समस्या को देखते हुए यह मोबाइल एप तैयार किया गया है. ताकि, अभ्यर्थियों तक समय पर सही सूचना पहुंच सके और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

परीक्षा तिथि, प्रवेशपत्र और परिणाम की जानकारी सारी मोबाइल एप पर मिलेगी
‘यूकेपीएससी मित्र’ एप के जरिए अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना, परिणाम, साक्षात्कार से जुड़ी जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आसानी से प्राप्त कर सकेंगे. अभ्यर्थी यूकेपीएससी मित्र मोबाइल एप्लिकेशन प्ले स्टोर या UKPSC Mitra App पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग का कहना है कि यह एप अभ्यर्थियों और आयोग के बीच बेहतर संवाद का माध्यम बनेगा.

आयोग की वेबसाइट पर तुरंत मिलेंगे सूचना संदेश
आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाली महत्वपूर्ण सूचनाएं, घोषणाएं और बदलाव अब सीधे अभ्यर्थियों के मोबाइल पर पहुंचेंगे. इससे किसी जरूरी सूचना के छूटने की संभावना कम होगी. वहीं, परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र, परिणाम, साक्षात्कार और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी समय-समय पर संदेश के माध्यम से भेजी जाएगी. इससे अभ्यर्थी हर अपडेट से जुड़े रह सकेंगे.

वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से भी मिलेगी जानकारी
एप में महत्वपूर्ण सूचनाएं वीडियो और चित्रों के जरिए भी साझा की जाएंगी. इससे जानकारी को सरल और प्रभावी तरीके से समझने में सुविधा मिलेगी. मोबाइल एप आयोग और अभ्यर्थियों के बीच सीधा और भरोसेमंद संवाद स्थापित करेगा. इससे सूचनाओं का आदान प्रदान ज्यादा पारदर्शी और तेज होगा. यूकेपीएससी मित्र एप को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है. अभ्यर्थी कहीं से भी और किसी भी समय भर्ती संबंधी जानकारियां आसानी से हासिल कर सकते हैं.

अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह पहल की गई है. डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के बीच यह एप परीक्षा संबंधी सूचनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से अभ्यर्थियों तक पहुंचाने में मदद करेगा. अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर से यूकेपीएससी मित्र एप डाउनलोड कर इसका लाभ उठा सकते हैं.
अशोक कुमार पांडेय, सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

Related Articles

Back to top button