उत्तराखंडखेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

उत्तराखंड के जौनसार बावर के हनोल मंदिर पहुंचे ग्रेट खली, महासू देवता के किए दर्शन

देहरादून। दलीप सिंह राणा द ग्रेट खली अपने परिवार के साथ जौनसार बावर व हिमाचल के आराध्य देव महासू देवता मंदिर हनोल पहुंचे। खली के साथ उनके पिता, छह भाई और उनकी बेटी हनोल मंदिर पहुंचे। खली ने सपरिवार मंदिर में मत्था टेका और महासू देवता से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

द ग्रेट खली के बड़े भाई मंगल सिंह ने बताया कि उनकी मां ने अपने सात बेटों और परिवार सहित महासू देवता मंदिर के दर्शन करने की मन्नत रखी थी। हालांकि एक साल पहले माता जी का निधन हो चुका है। मां की इच्छा पूरी करे के लिए हम सपरिवार हनोल मंदिर पहुंचे हैं।

ग्रेट खली को देखने जुटे प्रशंसक


परिवार के साथ श्री महासू देवता मंदिर हनोल पहुंचे ग्रेट खली को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। कई प्रशंसकों ने इस पल को यादगार बनाने के लिए ग्रेट खली के साथ सेल्फी भी ली। ग्रेट खली ने मंदिर की परंपरागत व्यवस्था से जुड़े देवता के सभी कारिंदों, ग्राम प्रधान, ग्रामीणों और मंदिर प्रबंधन समिति का आभार जताया।

बता दें कि दलीप सिंह राणा द ग्रेट खली एक भारतीय पेशेवर पहलवान हैं। वे कुश्ती प्रमोटर और अभिनेता भी हैं। द ग्रेट खली का जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धीरेना गांव में एक राजपूत परिवार में हुआ। इनकी लम्बाई 7 फिट 1 इंच है। अपने करियर को एक wwe में professional wrestler के तौर पर अजमाने से पहले वो पंजाब पुलिस में एक अफसर के तौर पर काम करते थे | द ग्रेट खली आज एक जाना पहचाना नाम है। कोई उन्हें ‘जायंट सिंह’ कहता है, तो कोई ‘भीम’ नाम से संबोधित करता है।

खली ने उस समय भारत में काफी सुर्खियां बटोरी थीं जब वे न्यू जापान प्रो रेसलिंग चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने। उनके करियर का सबसे खतरनाक मैच 2006 में अंडरटेकर के साथ रहा। इस फाइट के लिए ग्रेट खली ने अंडरटेकर को चैलेंज कर पीटा था। 2007-08 में खली ने वर्ल्ड हैविवेट चैम्पियनशिप का खिताब जीता। इस दौरान उन्होंने शॉन माइकल सहित कई पहलवानों को हराया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button