उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

शक होने पर पत्नी का सिर फोड़ा, फिर चुनरी से घोंट दिया गला, गिरफ्तार

गाजियाबाद। शक होने पर पति ने पत्नी का पहले बल्ले से सिर फोड़ दिया और बाद में चुनरी से बांधकर गला घोंट दिया। एनएच-9 एकेजी इंजीनियरिंग कालेज के पास कृष्णम नाम के कैफे चलाने वाले गौरव ने पुलिस को बताया कि वह टीना से अलग होना चाहता था। इसके लिए वह घर से भागा था, लेकिन घरवाले उसे पकड़कर फिर वापस ले आए।

मिसलगढ़ी में सोमवार को शक होने पर टीना (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। इस संबंध में मृतका के पति गौरव (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसे पत्नी टीना का किसी से प्रेम संबंध का शक था। पहले उसने बेसबाल के बल्ले से उसका सिर फोड़ा और फिर चुनरी से गला घोंट दिया। उसके मर जाने के बाद वह घर से भाग गया।

देवर-भाभी पर था प्रेम प्रसंग का शक
शराब के नशे में बेहोश गौरव गोविंदपुरम के पार्क में गिर पड़ा। उसके कपड़े खून से लथपथ थे। उसके किसी परिचित ने परिवार वालों को गौरव के बारे में सूचना दी। पुलिस ने गौरव को पार्क से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि नौ महीने पहले दिसम्बर 2021 में उसकी शादी हुई थी।

किसी तरह से भी पीछा छुड़ाना चाहता था टीना से
उसने बताया कि वह टीना से किसी भी तरह से पीछा छुड़ाना चाहता था, इसलिए उसने हत्या की योजना बनाई। सुबह उसने टीना को जगाया और कमरे का गेट बंद करके उसे पीटने लगा। फिर बेसबाल के बल्ले से उस पर कई प्रहार किये। इसके बाद चुनरी से गला घोंटकर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। परिवार के लोग भी जाग गये थे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बोला। थोड़ी देर बाद वह भाग गया। https://sarthakpahal.com/

हत्या में इस्तेमाल बल्ला बरामद
एसपी देहात डा. ईरज राजा ने बताया कि टीना की हत्या में इस्तेमाल बेसबाल का बल्ला और चुनरी बरामद हो गये हैं। हत्या के पीछे गौरव के नशा और पत्नी पर शक करने की वजह मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button