उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

देहरादून में किन्नरों का सड़क पर नंगे होकर हंगामा, पुलिसकर्मियों से अभद्रता, मुकदमा

देहरादून, 4 मई। सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप पर 4 किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों ने अपने वाहन से एक अन्य वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया था. चेकिंग के दौरान रोकने पर किन्नरों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की. साथ ही मुख्य मार्ग पर हंगामा करते हुए अन्य वाहनों को रोककर राहगीरों से अभद्रता कर यातायात व्यवस्था को भी बाधित किया था.

किन्ररों ने किया था हंगामा
बता दें कि बीती 3 मई की देर रात को राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत मसूरी डायवर्जन पर चेकिंग के दौरान पिकेट में तैनात पुलिस दल को सूचना मिली थी कि एक वाहन ने कुछ वाहनों में टक्कर मार दी है. यह सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन को रोका. जिस पर वाहन में सवार किन्नर बाहर निकले और पुलिस की ओर से रोके जाने पर मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया.

नंगे होकर किन्नरों ने की अभद्रता
इतना ही नहीं इस दौरान किन्नरों ने नग्न होकर आने जाने वाले वाहनों को रोककर ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया. साथ ही अन्य वाहन सवार लोगों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई. वहीं, समझाने पर किन्नरों ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया.

राजपुर थाने पहुंकर किया हंगामा
इसके बाद किन्नरों ने पिकेट में लगे बैरियर को बीच सड़क पर गिरा दिया, जिससे काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा. कुछ देर बाद सभी किन्नर राजपुर थाने में आ धमके. जहां उन्होंने हंगामा करते हुए थाने में खड़े वाहनों व अन्य सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया.

किसी तरह किन्नरों को शांत किया गया. जिसके बाद किन्नर अलीना खान, सना खान, खुशी और एलेक्सा निवासी कारगी चौक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संबंध मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही किन्नरों के वाहन को भी सीज कर दिया गया है. पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
सैंकी कुमार, थाना राजपुर प्रभारी

Related Articles

Back to top button