उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

महिला के टांगों के चार टुकड़े मिलने से पुलिस के होश उड़े

नई दिल्ली। महिला के टांगो के चार टुकड़े काटकर बैग में भरे मिलने से पुलिस हैरान है। दिल्ली के कल्याणपुरी ब्लाक में दिल दहला देने वाली इस घटना से पुलिस के होश उड़ गये। पुलिस का कहना है कि हत्या करने के बाद शव के कुछ टुकड़ों को बैग में डालकर यहां फेंका गया है। पांडव नगर थाना पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रविवार देर रात पुलिस को गश्त के दौरान कल्याणपुरी 20-ब्लाक में झाड़ियों में एक बैग देखा गया। बैग में दुर्गंध आ रही थी। जैसे ही बैग खोला गया तो उसके अंदर महिला की लाश के टुकड़े मिलने से पुलिस टीम के होश उड़ गये। बैग के भीतर टांगों के चार टुकड़ों के अलावा पेट का कुछ हिस्सा पैककर उसे झाड़ियों में फेंका गया था।

महिला के टुकड़े मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। शव का सिर, धड़ और हाथ गायब थे। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य ढूंढ रही है। पुलिस मृतका की पहचान के अतिरिक्त उसके शव के बाके हिस्सों की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है।

टांगें देखकर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मानव अवशेष किसी महिला के हैं। पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए जिपनेट की मदद ली जा रही है।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button