उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरस्वास्थ्य

BSF जवान की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक

रुड़की, 15 फरवरी। हरिद्वार के रुड़की में ‍BSF जवान की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों द्वारा विवाहिता को उपचार के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बीएसएफ जवान की पत्नी ने आत्महत्या की कोशिश
बता दें कि रुड़की के शाकुंबरी एन्क्लेव स्थित एक निजी हॉस्पिटल से सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि BSF जवान की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने की कोशिश की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत हॉस्पिटल पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं, पुलिस के मुताबिक महिला बोलने की स्थिति में नहीं है।

2011 में हुई थी शादी
महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोग हॉस्पिटल में मौजूद हैं, जिनके द्वारा बताया गया कि विवाहिता की शादी साल 2011 में लोकेश कुमार के साथ हुई थी। लोकेश कुमार BSF में कार्यरत हैं और वर्तमान में पंजाब में तैनात हैं, जो ड्यूटी पर होने के कारण घटना के समय मौजूद नहीं थे। विवाहिता के परिवार में पति, दो बेटे, एक देवर, दो ननद और सास ससुर हैं। घटना के संबंध में थाना झबरेडा को अवगत करा दिया गया है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button