
बागेश्वर। मां दुर्गा की निर्माणाधीन मूर्तियां खंडित करने से लोगों में आक्रोश भड़क उठा है। नाराज लोगों ने कोतवाली का घेराव कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों ने मूर्तियां तोड़ने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
कई जगह तोड़ी गयी मूर्तियां
बागेश्वर में नवरात्रि को लेकर बनायी जा रही मां दुर्गा की मूर्तियों को कुछ अराजकतत्वों द्वारा खंडत करने से लोगों में भारी क्रोध है। श्री दुर्गा पूजा समति नुमाइशखेत मैदान में नवरात्रि के लिए मूर्तियों बना रही है। कोतवाली पहुंचकर लोगों ने बताया कि मूर्तियां का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है, मगर कुछ शरारती लोगों ने मूर्तियों के हाथ, अंगुली, पांव और पेट खंडित कर दिये हैं। लोगों का कहना था कि यह सरासर हमारी आस्था पर चोट की गयी है। सीसीटीवी कैमरे से इन अराजकतत्वों की पहचान कर इन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाये।
क्षेत्र के व्यापारियों में भी भारी नाराजगी
व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि दुर्गा पूजा के लिए बन रही माता रानी की मूर्तियों को खंडित करना बेहद ही शर्मनाक है और इसके लिए जो भी जिम्मेदार हो उसे दंडित किया जाये। यह जन भावनाओं पर कुठाराघात है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इससे पूर्व में भी शनि की मूर्ति चोरी हो गयी थी। हालांकि पुलिस ने चोरों को पकड़ने का दावा किया, मगर शातिर अभी भई पुलिस के हाथ से दूर हैं। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस को इस दिशा में कार्रवाई करने को सख्त निर्देश दे दिए गये हैं।
समिति के सदस्यों ने नगर और नुमाइशखेत मैदान की तरफ से रात्रि में गश्त कराने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष बृजकिशोर वर्मा, मुकेश साह, नवीन लोहनी, अश्विनी शाह, राहुल साह, पुष्कर सिंह, नवीन साह गंगोला, राजेन्द्र उपाध्याय आद लोग मौजूद रहे।
https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/