उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

रिटायर्ड डीआईजी की बहू फांसी के फंदे पर झूली, हड़कंप

बांदा। रिटायर्ड डीआईजी की बहू और जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह का शव कमरे के अंदर लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। रिश्तेदारों ने पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी की बात कही है।

बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब रिटायर्ड डीआईजी की बहू का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। बता दें कि श्वेता सिंह जसपुरा क्षेत्र के वार्ड 12 से भाजपा की जिला पंचायत सदस्य थीं। घटना के बाद से उनके पति दीपक सिंह गौर कहीं भाग गये हैं। वो भी भाजपा के नेता हैं और शराब कारोबारी भी हैं। उनका फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है। श्वेता सिंह ने बीती रात व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर लिखा था कि घायल नागिन, घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए।

https://sarthakpahal.com/

फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उनकी तीन बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि उनके और पति के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। ससुराल और मायके पक्ष के बीच समझौते की बात चल रही थी। आज भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 35 वर्षीय श्वेता सिंह गौर भाजपा महिला मोर्कीचा की जिला महामंत्री भी थीं। उन्होंने समाजशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री भी हासिल की थी।

फिलहाल घर वाले इस घटना के बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी अभिनंद भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button