क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

गजब: पुलिसवालों की आंखों में झंडू बाम लगाकर 3 कैदी फरार, विभाग में मचा हड़कंप

पटना। बिहार के पटना से तीन कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिसवालों की आंखों में झंडू बाम लगाकर 3 कैदी फरार हो गये हैं। ये कैदी फुलवारीशरीफ जेल में बंद थे और इन्हें सिविल कोर्ट में गवाही के लिए लाया जा रहा था। कोर्ट पहुंचने से पहले ही तीन कैदी पुलिसवालों की आंखों में झंडू बाम लगाकर फरार हो गए। इस घटना से पूरा पुलिस विभाग सकते में आ गया। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह घटना कल (गुरुवार) गुरुवार दोपहर की है।

पुलिस को चकमा देकर फरार हुए तीन कैदी
पटना के टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह के मुताबिक फुलवारीशरीफ जेल से 43 कैदियों को लेकर कैदी वाहन पटना सिविल कोर्ट के लिए निकला था। पटना सिविल कोर्ट के पहले बीएन कॉलेज के पास सड़क पर जाम लगा था। यहां एक ई-रिक्शा और बाइक वाले के बीच सड़क पर विवाद हो रहा था। इसकी वजह से यातायात बाधित हो गया था। कैदी वाहन में मौजूद 43 बंदी के साथ पांच पुलिसकर्मी भी इस जाम में फंस गए। जाम को देखते हुए जैसे ही दो पुलिसकर्मी कैदी वाहन से नीचे उतरे, इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर 3 कैदी फरार हो गए। https://sarthakpahal.com/

कैदियों के पास कहां से आया झंडू
डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फरार कैदियों के पास झंडू बाम था। उन्होंने पुलिसकर्मियों की आखों में इसे लगा दिया, जिससे उन्हें दिखना बंद हो गया। इसका फायदा उठाकर तीनों कैदी नौ-दो ग्यारह हो गए। पुलिसकर्मियों ने कैदियों को पकड़ने का प्रयास किया था, जिसमें उन्हें चोट भी लगी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कैदियों के पास झंडू बाम कहां से आया।

Related Articles

Back to top button