देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

अक्षता को कालेज में दिल दे बैठे थे ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक, बेंगलुरु में हुई शादी

Listen to this article

नई दिल्ली। अक्षता को कालेज में पढ़ाई के दौरान ऋषि सुनक दिल दे बैठे थे। दोनों में एमबीए की पढ़ाई के दौरान प्यार हो गया था। भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 42 साल के सुनक ने कंजरवेटिव पार्टी के पीएम पद का चुनाव जीत लिया है। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद संभालने वाले वे पहले भारतीय हैं। ऋषि के दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारत के बड़े उद्योगपति नारायणमूर्ति की बेटी हैं। आईटी कंपनी इंफोसिस की स्थापना ऋषि सुनक ने ही की थी।

ऋषि का जनाम 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्पटन में हुआ था। उनकी माता का नाम ऊषा और पिता का नाम यशवीर था। ऋषि तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। ऋषि के दादा-दादी 1960 में पंजाब से बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका चले गये थे। बाद में इंग्लैंड में बस गये थे। तब से सुनक इंग्लैंड में ही रहते हैं। सुनक और अक्षता की दो बेटियां अनुष्का सुनक और कृष्णा सुनक है।

कालेज में अक्षता से मिले और दोनों में प्यार हो गया
ऋषि की पढ़ाई इंग्लैंड के विनचेस्टर कालेज में हुई। आगे की पढ़ाई उन्होंने आक्सफोर्ड से की। 2006 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की। एमबीए की पढ़ाई के दौरान ही ऋषि की अक्षता से मुलाकात हुई। पढ़ाई के समय ही दोनों में प्यार हो गया था। 2009 में दोनों ने बेंगलुरू में भारतीय रीति-रिवाज से शादी की। अक्षता इंग्लैंड में अपना फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। आज वो इंग्लैंड में सबसे अमीर महिलाओं में शुमार हैं।

ऋषि सुनक का राजनीतिक जीवन
ऋषि ने 2014 में पहली बार राजनीति में कदम रखा। 2015 में उन्होंने रिचमंड से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2017 में उन्हें एक बार फिर से जीत मिली। 13 फरवरी 2020 में उन्हें इंग्लैंड का वित्त मंत्री बनाया गया। इसी साल 2022 में जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन पर कई तरह आरोप लगे तो सुनक के साथ कैबिनेट के कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री के चुनाव हुए, जिममें भारतीय मूल के ऋषि सुनक मजबूत दावेदार के रूप में उभरे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button