उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

भानियावाला में कबाड़ स्टोर में आग लगने से लाखों का सामान जला

डोईवाला। डोईवाला कोतवाली अंतर्गत हरिद्वार रोड स्थित एक कबाड़ के स्टोर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था।

सभासद ईश्वर रौथान का कहना है कि आग आतिशबाजी के कारण लगी है। भानियावाला में हरिद्वार रोड पर आमिर का कबाड़ का स्टोर है। स्टोर में रखे गत्ते में आग लगी जो धीरे-धीरे पूरे कमरे में फैल गयी, जिस कारण वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग की सूचना से फायर ब्रिगेड के अलावा पुलिस को भी अवगत कराया गया था।

आग की लपटों को देखकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को भी सूचित किया गया, क्योंकि स्टोर के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन जा रही है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आकर हाईटेंशन लाइन का करंट बंद कराया। आगजनी पर देर रात काबू पा लिया गया था। कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण प्रथम दृष्ट्या आतिशबाजी माना जा रहा है।

इसके अलावा चकराता रोड पर सुभाष बाम्बे हाउस की बंद दुकान में आग लग गयी। दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पाया गया। कालागढ़, रेसकोर्स में पुलिस लाइन के सामने ग्रासरी स्टोर और डालनवाला में डीबीएस कालेज के पास फर्नीचर की दुकान में आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button