क्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

मरे पिता को जिंदा करने के लिए दो महीने के बच्चे की बलि देना चाहती थी श्वेता, गिरफ्तार

नई दिल्ली। करीब पांच साल पहले मरे हुए पिता को जिंदा करने के लिए श्वेता दो महीने के बच्चे की बलि चढ़ाने ही वाली थी कि पुलिस को उसकी करतूत की भनक लग गयी। दरअसल उसे किसी ने बताया कि बच्चे की बलि चढ़ाने से उसके पिता फिर से जीवित हो जाएंगे।

राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली अनोखी घटना सामने आई है। दक्षिण दिल्ली को कोटला मुबारकपुर इलाके में रहने वाली युवती ने अपने मरे हुए पिता को जिंदा करने के लिए मानव बलि के नाम पर हत्या करने के लिए दो महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया। वह मानव बलि के लिए बच्चे की पूजा कर ही रही थी कि अमर कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और उसने श्वेता (30) को गिरफ्तार कर लिया।

18 साल बाद आईवीएफ से पैदा हुआ था बच्चा
पुलिस की जानकारी के अनुसार मुकुल देवी पत्नी राजेश सिंह ममराज मोहल्ला ईस्ट आफ कैलाश को 18 साल बाद आईवीएफ से दो महीने पहले बच्चा हुआ था। गुरुवार शाम को बच्चे के गायब होने की सूचना पीड़ित परिवार ने अमर कालोनी थाने में की। शुक्रवार को थाने में मामला दर्ज किया गया। एसीपी कालकाजी की देखरेख में टीम ने जांच शुरू की। श्वेता बच्चे की पूजा कर रही थी। पूजा के बाद वह बच्चे की बलि चढ़ाती। हत्या के लिए उसने औजार भी तैयार रखे हुए थे।

किसी तांत्रिक के चक्कर में फंस गयी थी श्वेता
श्वेता किसी तांत्रिक के चक्कर में फंस गयी थी, जिसने उसे बच्चे की बलि चढ़ाने की राय दी और बताया कि ऐसा करने से उसके पिता जिंदा हो जाएंगे। इसके लिए उसने सफदरगंज अस्पताल जाकर मुकुल देवी से जान-पहचान लगाई। वह गुरुवार को पीड़िता के घर गयी और चुपके से बच्चा चुरा लाई। इससे पहले कि वह अपने मंसूबे में कामयाब होती, पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस शुक्रवार देर रात तक श्वेता से पूछताछ करने में लगी हुई थी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button