उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

डोईवाला के लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र में नदी के पास तीन शव मिलने से हड़कंप

डोईवाला। डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में नदी के पास तीन शव और एक शव पशुलोक बैराज में दिखाई देने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है।

देहरादून जिले के डोईवाला में शुक्रवार को नदी में चार शव दिखाई दिए। जिससे प्रशासन में अफरा-तफरी मची हुई है। एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। तीन शव डोईवाला के लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र में नदी के पास तथा एक शव पशुलोक बैराज में दिखाई दिया है। https://sarthakpahal.com/

सूचना पर सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार वाहिनी मुख्यालय से टीम, एचसी त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में लालतप्पड़ व पोस ढालवाला से डीप डाइविंग टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। यह घटना थाना रायवाला क्षेत्र की है। छिद्दरवाला मुख्य मार्ग से दो किलोमीटर अंदर नदी में इन शवों के मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार अभी एक शव ही बरामद हो पाया है।

एक महिला का शव बरामद
एक महिला का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया है। शव नदी के साथ आए लकड़ी और अन्य मलबे के नीचे से मिला है। पुलिस का कहना है कि अभी यह बता पाना मुश्किल है कि यह शव किसका है। हालात देखकर तो यही कहा जा सकता है कि हो सकता पिछले दिनों देहरादून और टिहरी में बादल फटने से आई आपदा के बाद यह शव नदी नालों से बहकर यहां पहुंच गया होगा। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button