उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

थराली के देवाल की कैल नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत, कल से थे लापता

Listen to this article

चमोली। चमोली जिले के थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अंतर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। ये चार किशोर कल शुक्रवार दोपहर से लापता थे। आज सुबह नदी में शव उतराते हुए दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने चारों किशोरों के शवों को नदी से निकाल लिया है। चारों बच्चे राजकीय इंटर कालेज देवाल के छात्र हैं।

चमोली जिले में अब एक और हादसा घटित हो गया। पिंडर की सहायक धारा कैल में चार किशोरों की जिनकी आयु 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है डूबने से मौत हो गयी। जब तक देवाल चौकी से पुलिस मदद को पहुंचती तब तक स्थानीय लोगों ने नदी से चारों शवों को बाहर निकाल लिया था। इस घटना से पूरे विकासखंड में शोक पसर गया है।

शुक्रवार से लापता थे चारों किशोर
चारों बच्चे शुक्रवार दोपहर बाद अचानक लापता हो गये थे। शुक्रवार से ही बच्चों के लापता होने के कारण परिजन पूरी रात से परेशान थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। आज शनिवार सुबह जानकारी मिली कि हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव तैरते हुए दिखाई दिये।

राजकीय इंटर कालेज देवाल के छात्र थे चारों
जानकारी मिलते ही लापता बच्चों के परिजनों के साथ ही कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। मरने वालों की पहचान धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह, सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्व. हरेंद्र सिंह बिष्ट और इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई है। ये चारों बच्चे राजकीय इंटर कालेज देवाल में कक्षा 9 से लेकर 11वीं तक के छात्र बताए जा रहे हैं।

https://sarthakpahal.com/देखते रहिये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button