उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीतिसामाजिकस्वास्थ्य

शांतिकुंज प्रमुख को झूठे मुकदमे में फंसाने वाले जेल में बंद सभी आरोपियों पर गैंगस्टर

हरिद्वार। शांतिकुंज प्रमुख प्रणव पंड्या व उनकी पत्नी शैलदीदी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने के षडयंत्र में शामिल आरोपियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में तीन महिलाओं सहित सभी 6 आरोपी जिला कारागार रोशनाबाद में बंद हैं।

दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दर्ज किया था मुकदमा
छत्तीसगढ़ की युवती ने मई 2020 में दिल्ली के प्रतापनगर थाने में शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड्या पर दुष्कर्म के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 2014-15 में जब वह सेवादार थीं, उस वक्त उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पंड्या की पत्नी शैलदीदी पर भी कई गंभीर आरोप लगाये गये थे। मुकदमा हरिद्वार ट्रांसफर होने के बाद इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कया गया था।

अपने दिये बयान से पलट गयी थी आरोपी
एसआईटी टीम ने छत्तीसगढ़, झारखंड सहित कई राज्यों में जाकर सेवादार रही कई युवतियों और सेवादारों के बयान दर्ज किये थे। बाद में पीड़िता कोर्ट में दिये गये अपने बयानों से मुकर गयी थी। इसके बाद शांतिकुंज प्रमुख और शैलदीदी को क्लीन चिट दे दी गयी थी। मगर कोर्ट ने फाइनल रिपोर्ट रद्द करने के आदेश के बाद दोबारा जांच शुरू की गयी थी।

इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा
जेल में बंद आरोपी मनमोहन निवासी गांव सारजायदा थाना परसुडीह जिला पूर्वी सिंहभूम झारखंड, हरगोविंद गुप्ता, गोरखपुर, तोषण साहू व उसकी पत्नी हेमलता साहू, छत्तीसगढ़, चंद्रकला साहू, छत्तीसगढ़, सुनीता शर्मा, पटियाला हरियाणा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गयी है। https://sarthakpahal.com/

अभी भी कई आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अभी भी कुछ आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। छानबीन में पता चला है कि इन आरोपियों के खिलाफ यूपी समेत कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। सभी छह आरोपियों पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की रिपोर्ट की संस्तुति के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की गयी है।

Related Articles

Back to top button