उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

पौड़ी गढ़वाल यमकेश्वर ब्लाक के डेवराना गांव के TP देवरानी का यूएन शांति मिशन के लिए चयन

यमकेश्वर, 21 अगस्त। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी का यूएन शांति मिशन के लिए चयन किया गया। उन्होंने परीक्षा में 14वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। पौड़ी गढ़वाल यमकेश्वर ब्लाक के देवराना गांव के मूल निवासी तेज प्रकाश देवरानी फिलहाल नई दिल्ली में सीबीआई नीति प्रभाग में डीएसपी के रूप में तैनात हैं।

163 लोगों में 14वां स्थान हासिल किया है देवरानी ने
नई दिल्ली के आईटीबीपी मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों की एक टीम की ओर से मिशन के लिए 10 से 16 जून तक परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें सभी राज्य पुलिस सेवाओं, केंद्रीय पुलिस सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा 163 अधिकारियों ने उत्तीर्ण की है। इसमें सीबीआई के डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी ने 14वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है।

2019 में भी चुने गये यूएन शांति मिशन के लिए
तेज प्रकाश देवरानी इससे पहले 2019 में यूएन शांति मिशन के लिए भी चुने गए थे। मिशन के दौरान उनकी उपलब्धियों के लिए दक्षिण सूडान में शांति स्थापना के लिए 2019 में संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें अगस्त 2016 में राष्ट्रपति ने सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक और स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया है। देवरानी जल्द ही दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए रवाना होंगे।

माता-पिता के आशीर्वाद को उपलब्धियों का श्रेय दिया
सीबीआई के डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अपनी पत्नी के निरंतर समर्थन के साथ ही परिवार और साथी अधिकारियों को दिया है। उनकी पत्नी तृप्ति देवरानी उत्तराखंड में सहायक अध्यापिका के रूप में कालसी में कार्यरत हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button