उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरस्वास्थ्य

उत्तराखंडी सिंगर जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिरे, कोहनी, सिर, माथे पर गंभीर चोट

मुंबई। उत्तराखंडी सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को घर की सीढ़ियों से नीचे गिर गये, जिस कारण उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उनकी कोहनी, पसली और सिर पर गंभीर चोट आई है। उनके दाहिने हाथ का आपरेशन होना है, इसलिए जुबिन नौटियाल को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मधुर आवाज के बेताज बादशाह का कल गुरुवार को एक्सीडेंट हो गया। उनके सिर, माथे और कोहनी पर गंभीर चोट लगने के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी कोहनी टूट गयी है।

देहादून के रहने वाले सिंगर नौटियाल का एक नया गाना ‘तू सामने आए’ हाल ही में रिलीज हुआ है। गुरुवार को जुबिन नौटियाल को सिंगर योहानी के साथ गाने के लांच के अवसर पर देखा गया था। इसके बाद ही उन्हें चोट लगी है। इस दुर्घटना के चलते जुबिन नौटियाल को अपने दाएं हाथ का आपरेशन करवाना पड़ेगा। फिलहाल डाक्टरों ने उन्हें अपने दाएं हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

टाप गानों के गायक हैं जुबिन नौटियाल
सिंगर जुबिन ने अपना नाम इंडस्ट्री में काफी मेहनत से बनाया है। पिछले दिनों उनके एक के बाद एक कई गाने रिलीज हुए। इसमें मानिके गाने वाली योहानी के साथ ‘तू सामने आए और फिल्म गोविंदा नाम मेरा का गाना बना शराबी शामिल है। इससे पहले भी जुबिन नौटियाल ढेरों हिटगाने दे चुके हैं। उनके ग्लोबल हिट गानों की लिस्ट में रातां लंबियां, लुट गये, हमनवा मेरे, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा और तुझे कितना चाहने लगे हम शामिल है। अपनी जादुई आवाज और क्यूट लुक के साथ जुबिन लाखों दिलों पर राज करते हैं।

 https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button