उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

बड़ी खबर: उत्तरकाशी में दलित युवक को मंदिर में प्रवेश करने पर जिंदा जलाने की कोशिश

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र के सालरा गांव में मंदिर में प्रवेश करने पर दलित युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी। उसे रात भर बंधक बना कर जलती लकड़ी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने मोरी थाने में शिकायत दर्ज की है। मामले की विवेचना सीओ ऑपरेशन को सौंपी गई है।

कौंवल मंदिर में गया था दर्शन करने
बैनोल गांव के आयुष (22) पुत्र अतर लाल ने मोरी थाने में क्षेत्र के पांच लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास तथा कई और आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। आयुष ने पुलिस को बताया कि वह नौ जनवरी शाम को करीब सात बजे गांव के कौंवल मंदिर में दर्शन के लिए गया था। मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाद में उसे मंदिर में बांध दिया। एसपी ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पांच सवर्णों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
यहां गांव के पांच सवर्णों ने जलती लकड़ी व अंगारों से उसे रात भर पीटा। जिससे वह बेहोश हो गया। आयुष ने बताया कि 10 जनवरी सुबह जब उसे होश आया तो वह नग्नावस्था में था। आयुष ने बताया कि वह नग्नावस्था में ही वहां से भागा। आयुष ने बताया कि सवर्णो ने उसे मंदिर में प्रवेश करने पर पीटा। आयुष की शिकायत पर पुलिस ने गांव के जयवीर सिंह, ईश्वर, आशीष, चैन सिंह व भग्यान आदि पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ ऑपरेशन प्रशांत कुमार को सौपी गई है।

मामलें में क्षेत्र के पांच लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ ऑपरेशन प्रशांत कुमार को सौंपी गई है।
अर्पण यदुवंशी, एसपी उत्तरकाशी

मामले की जांच सौंपे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। आज घटना स्थल पर जाकर विवेचना शुरु कर दी जाएगी।
प्रशांत कुमार, सीओ, आपरेशन उत्तरकाशी

Related Articles

Back to top button