उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

शादी से लौट रहे परिवार की कार गुमखाल में दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौत

कोटद्वार। सोमवार को शादी समारोह से लौट परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया, जब उनकी कार कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली और गुमखाल के बीच कुल्हाड बैंड के पास अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई गिर गयी। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी कोटद्वार में लालपुर के निवासी हैं।

विवाह समारोह से लौट रहे थे
राजस्व उपनिरीक्षक सतपुली मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि कोटद्वार के लालपुर निवासी दलवीर सिंह (56) पुत्र बलबीर सिंह परिवार समेत खिर्सू ब्लाक के पातल पोखरीखेत गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने गये थे। सोमवार को दोपहर डेढ़-दो बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गयी। सूचना मिलते ही गुमखाल पुलिस और एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने घायलों को 108 की मदद से चमोलीसैंण (सतपुली) पहुंचाया।

दुर्घटना में दलवीर सिंह की सास बेलमती देवी (75) पत्नी माधो सिंह निवासी ग्राम रणस्वा पट्टी मवालस्यूं (एकेश्वर), उनकी पुत्रवधू प्रीति देवी (30) पत्नी अनूप सिंह की मौके पर मौत हो गयी। जबकि दलवीर के पोते अर्पित (6), पोती वामिका (7 माह), भतीजा सुरजीत (22) पुत्र राम सिंह ग्राम तछवाड़ और वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को पहले हंस अस्पताल चमोलीसैंण (सतपुली) में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण घायलों को कोटद्वार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। परिजनों की मांग पर दोनों मृत महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार अस्पताल भेज दिये गये थे। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button