उत्तरप्रदेशदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

मशीन से कटकर अलग हुए हाथ को डाक्टरों ने केवल 8 घंटे में जोड़ डाला, चमत्कार

अमेठी। अमेठी के रहने वाले 14 साल के शिवांश का दाहिना हाथ तेल निकालने की मशीन में फंस जाने के कारण कंधे के नीचे से पूरी तरह कटकर अलग हो गया था। लखनऊ के केजीएमयू के डाक्टरों ने कटे हाथ का पुनर्प्रत्यारोपण (Replantation) कर उसे दोबारा जोड़ कर चमत्कार कर दिया। डाक्टरों को इस सर्जरी को करने में मात्र आठ घंटे का समय लगा।

लखनऊ के केजीएमयू के डाक्टरों ने रिप्लान्टेशन के जरिये बच्चे का हाथ जोड़कर दोबारा सामान्य जीवन दिया है। दरअसल, अमेठी के रहने वाले 14 साल शिवांश का दाहिना हाथ तेल निकालने की मशीन में फंस जाने के कारण कंधे का हाथ नीचे पूरी तरह से कट गया था। परिजन उसे लेकर पड़ोस के मुंशीगंज अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें सलाह दी गयी कि बच्चे के कटे हुए हाथ को आइस बैग में सुरक्षित रखकर केजीएमयू ले जाएं।

तीन यूनिट खून चढ़ाया गया
केजीएमयू पहुंचने पर बच्चे के हाथ के कटे हुए हिस्से को पुन: प्रत्यारोपण के लिए तैयार करने से जुड़ी प्रक्रियाओं के दायरे में रखा गया। हाथ को दोबारा जोड़ने की इस पूरी प्रक्रिया में सात से आठ घंटे का समय लगा। अस्पताल तक आने में काफी मात्रा में बच्चे के शरीर से खून बह जाने के कारण बच्चे को तीन यूनिट खून भी चढ़ाया गया।

परिजनों ने जताया डाक्टरों का आभार
प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रो. विजय कुमार के नेतृत्व में आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग से डा. संध्या पांडेय, डा. किरण सिलवाल और डा. शैलेंद्र सिह और एनेस्थीसिया विभाग से डा. प्रेमराज और उनकी टीम के सामूहिक प्रयास से यह सफलता संभव हुई। केजीएमयू के प्रवक्ता डा. सुधीर सिंह ने बताया कि सर्जरी के बाद लगातार ड्रेसिंग और जरूरी प्रक्रिया अपनाई गयी। इसके बाद बच्चे की फिजियोथेरेपी भी हुई, ताकि हाथ को सामान्य रूप से चलाया जा सके। हाथ के सुचारू रूप से काम करने की जांच के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button