उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिवीडियोशिक्षासामाजिक

हाथ जोड़कर विनती करता रहा छात्र, लाठी-डंडे, जूते से पीटते रहे दबंग, वीडियो वायरल

गोंडा। हाथ जोड़कर नाबालिग छात्र विनती करता रहा, लेकिन दबंगों ने उसे नंगा कर बेरहमी से पीटा और उसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इस मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गोंडा में दबंगों द्वारा एक छात्र को पकड़कर जंगल में ले जाकर बेल्ट और डंडों से पीटा। नाबालिग छात्र युवकों के पैर पकड़कर छोड़ने की मिम्मतें करता रहा, लेकिन बेरहम दबंगों का दिल नहीं पसीजा।

10 मिनट तक मारते रहे, देखें वीडियो

केंद्रीय विद्यालय मनकापुर के एक छआत्र को चार युवकों ने मिलकर तालिबानी सजा दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंगों ने छात्र की शर्ट उतरवाई और उसके बाद बेल्ट और डंडों की बरसात शुरू कर दी। पीड़ित छात्र उत्कर्ष का नाम लेकर हाथ जोड़कर छोड़ने की भीख मांगता रहा, उसके बाद उसने आदेश नाम के युवक के पैर पकड़कर मिन्नतें कीं, माफी मांगी, लेकिन युवक उसे पीटते रहे।

बलरामपुर निवासी व मौजूदा समय में कुड़ासन बाजार मनकापुर निवासी जीवनलाल पांडेय मनकापुर में चीनी मिल में काम करते हैं। उनका बेटा निशांत पांडेय केंद्रीय विद्यालय मनकापुर में 12वीं का छात्र है। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद चार युवकों ने निशांत को झाड़ी में ले जाकर बेल्ट और डंडे से बेरहमी से पीटा।

वीडियो वायरल होने के बाद छात्र निशांत के पिता ने कोतवाली मनकापुर में अखंड, उत्कर्ष, आदेश व अंकित के खिलाफ मारपीट, धमकी व मानहानि की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनकापुर कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button