बड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

‘मैं ज्योति नहीं बनूंगी, बेवफा ना समझो…’, फिर भी नहीं माना पति, छुड़वा दी कोचिंग

बक्सर। बक्सर में एक पति ने SDM ज्योति मौर्या के वायरल वीडियो को देखने के बाद एक पति ने अपनी बीवी की कोचिंग छुड़वा दी। पति का कहना है कि जैसे ज्योति ने अपने पति को SDM बनने के बाद छोड़ दिया, कहीं उसकी बीवी भी उसे न छोड़ दे। पत्नी ने पति को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन फिर भी पति का दिल नहीं माना तो महिला मदद मांगने पुलिस के पास पहुंच गई।

यूपी की SDM ज्योतिमौर्या मामले का असर धीरे-धीरे पूरे देश में फैलने लगा है। बिहार के बक्सर से भी एक मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कोचिंग सिर्फ इस डर से छुड़वा दी कि कहीं वो भी उसे उसी तरह न छोड़ दे जैसे ज्योति मौर्या ने SDM बनते ही अपने पति को छोड़ दिया। पति ने कहा कि मैं अपनी पत्नी को ज्योति मौर्या नहीं बनने दूंगा।

पति को समझा-समझा थक चुकी तो गयी पुलिस के पास

खुशबू ने कहा, ”साहब मैं ज्योति मौर्या नहीं बनूंगी. मैं बेवफा नहीं हूं. मेरे पति को समझाओ कि मेरी कोचिंग न छुड़वाएं.” दरअसल, खुशबू प्रयागराज में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थीं। इसके लिए वो एक इंस्टिट्यूट से कोचिंग ले रही थीं, लेकिन जैसे ही ज्योति मौर्या की बेवफाई वाला वीडियो वायरल हुआ तो उसके पति पिंटू ने वापस उसे घर बुला लिया। उसे लगने लगा कि कहीं खुशबू भी ज्योति की तरह न बन जाए।

मैं पढ़ाई के लिए पैसे नहीं दे सकता
पिंटू ने इस बात को इतना दिल पर ले लिया कि खुशबू को प्रयागराज से वापस बक्सर बुला लिया। उसका कहना है कि ज्योति मौर्या वाले मामले से मैं बहुत दुखी हूं। मैं अपनी पत्नी को पढ़ा रहा था, लेकिन अब मैं उसे पढ़ाने में सक्षम नहीं हूं। मैं अपनी पत्नी की कोचिंग के लिए पैसे नहीं दे सकता। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button