उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनसामाजिक

यमुनोत्री हाईवे पर 12 अप्रैल तक यातायात बंद

देहरादून। यमुनोत्री हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण में कटान से बने डेंजर जोन के कारण 12 अप्रैल तक यातायात बंद रखने का फैसला किया गया है। चारधाम यात्रा के मद्देनजर सड़कें चौड़ी करने का काम तीव्र गति से किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के काम में मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसके लिए अनियंत्रित पहाड़ों को काटा जा रहा है। पहले यहां कई जगह डेंजर जोन थे, वहीं अब पहाड़ कटान के चारधाम यात्रा की राह में मुश्किल आने से यमुनोत्री हाईवे 12 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है।

हाईवे पर पौलगांव से पालीगाड़ तक आलवेदर रोड़ परियोजना के तहत सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण यमुनोत्री हाईवे पर किसाला व खनेडा गांव के नीचे पहाड़ काटे जाने से हाईवे के ऊपरी हिस्से में चट्टान खिसकने का खतरा बढ़ गया है, इसी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कटान से बढ़े खतरे को देखते हुए यमुनोत्री हाईवे पर दो अप्रैल से 12 अप्रैल तक यातायात को अवरुद्ध कर दिया गया है।

एसडीएम शालिनी नेगी ने राज्यहित में जनहित अधिकार का प्रयोग करते हुए एनएच व निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए सड़कों के चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाई जाएगी। पिछले दिनों यमुनोत्री से भाजपा विधायक संजय डोभाल ने भी चारधाम यात्रा के लिए चुनौती बन रहे किसाला खनेडा गांव की तलहटी पर हो रहे चौड़ीकरण के कार्य व उसमें हो रही विलंब पर नाराजगी व्यक्त की थी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button