उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

पवनदीप राजन अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, 25 दिन पहले हुए एक्सीडेंट का शिकार

देहरादून, 30 मई। इंडियन आइडल 12′ के विनर पवनदीप राजन को जब 25 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 5 मई को उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण तीन सर्जरी करनी पड़ी थीं। पवनदीप ने फैंस का आभार जताया।

‘इंडियन आइडल 12’ के विनर रहे पवनदीप राजन का 5 मई को भयानक एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अब पवनदीप राजन को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनकी हालत में काफी सुधार है। पवनदीप राजन 25 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। पवनदीप राजन ने 30 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह स्माइल करते नजर आए।

पवनदीप राजन ने यह तस्वीर फ्लाइट के अंदर से शेयर की। साथ में लिखा, ‘डिस्चार्ज हो गया है और घर जा रहा हूं। आप सभी के सपोर्ट, आशीर्वाद और दुआओं के लिए शुक्रिया।’

सोशल मीडिया पर जताया आभार
पवनदीप ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘डिस्चार्ज हो चुका हूं और अब घर वापिस जा रहा हूं. आप सभी के प्यार, सपोर्ट और दुआओं का शुक्रिया.’ इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट किया. कॉमेडियन भारती सिंह और म्यूजिक डायरेक्टर सलीम मर्चेंट ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

Related Articles

Back to top button