उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

हास्टल में लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा, 10 छात्र घायल

गाजियाबाद। हास्टल में लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है लिफ्ट में 12 छात्र थे, जिसमें 10 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद स्थित आईएमएस यूनवर्सिटीज कोर्सेज कैंपस परिसर के पीछे हास्टल की लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा हुआ है। बीबीएस, बीसीए और एमआईबी के 10 घायल छात्रों को मनीपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से पता चला है कि लिफ्ट ओवरलोड होने के कारण टूटी है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब ध्रुव ब्वायज हास्टल के 12 छात्रों से भरी लिफ्ट पांचवें फ्लोर से नीचे आ रही थी। लिफ्ट टूटने से 10 छात्र घायल हुए हैं। एक छात्र के पैर में फ्रैक्चर है तो एक छात्र की पीठ में चोट आई है। आईएमएस यूसी कैंपस के निदेशक अजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों का उपचार कराया जा रहा है।

घायल छात्रों के नाम
तनिष्क, प्रखर वत्स, हर्ष जायसवाल, परम शर्मा, ऋतिक सिंह, अंश जैन सभी बीबीए प्रथम वर्ष, सुमित कुमार सिंह, प्रियांशु पांडेय, अश्विन प्रकाश सभी बीसीए प्रथम वर्ष और कंवर दीप एमआईबी प्रथम वर्ष। बीसीए के छात्र प्रियांशु पांडेय के पैर में फ्रैक्चर आ गया है, इसका आपरेशन किया जायेगा।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button