उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

पसंद का खाना न मिलने पर 10वीं की छात्रा ने गुस्से में की आत्महत्या

देहरादून। पसंद का खाना न मिलने पर 10वीं छात्रा ने स्कूल से आकर फांसी लगा ली। परिजन किशोर को लेकर कोरोनेशन अस्पताल गये, लेकिन रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया।

कोरोनेशन अस्पताल से मिली पुलिस को सूचना
थानाध्यक्ष रायपुर मनमोहन नेगी ने बताया कि गुरुवार रात को कोरोनेशन अस्पताल से सूचनाम मिली कि डांडा लखोंड में रहने वाली एक 16 साल की किशोरी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि किशोरी परिवार के साथ रहती है।

मनपसंद खाना न मिलना गुस्से की वजह
छात्रा स्कूल से जब दोपहर को घर आई तो उसका पसंद का खाना नहीं होने के कारण वह गुस्से से अपने कमरे में चली गयी और वहां उसने यह दर्दनाक कदम उठाया और अपनी जिंदगी खत्म कर दी। परिजनों ने मौके पर देखा तो वह चादर के सहारे कमरे के पाइप से लटकी हुई थी। परिजन उसे अस्पताल ले गये, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। https://sarthakpahal.com/

अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में तोड़ा दम
जैसे ही परिजनों को फांसी लगाने की जानकारी मिली, उन्होंने उसे तुरंत फांसी के फंदे से उतारा और कोरोनेशन अस्पताल ले गये। परिजनों का कहना है कि जब उसे फंदे से नीचे उतारा था, तो उस समय उसकी सांसें चल रही थी, लेकिन एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button