क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शराबी की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

सार्थक पहल। एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन से शिकायत की थी। बहरहाल इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुंबई का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर नशे में पेशाब करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ खिलाफ 354,294,509,510 IPC के तहत केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी मुंबई का रहने वाला 40-45 साल का शेखर मिश्रा बताया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीम लगाई गई हैं। वहीं एयर इंडिया ने भी मामले पर एक्शन लेते हुए आरोपी पर 30 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया है। 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत एक पुरुष यात्री ने बिजनेस क्लास में बैठी एक महिला यात्री (एक वरिष्ठ नागरिक) पर पेशाब कर दिया था।

महिला ने सुनाई आपबीती
महिला यात्री ने शिकायत में लिखा कि, ‘मैं फ्लाइट AI102 पर अपनी बिजनेस क्लास यात्रा की अब तक की सबसे दर्दनाक उड़ान रही। उड़ान के दौरान, दोपहर के भोजन के बाद लाइट बंद कर दी गई थी। जब मैं सोने की तैयारी कर रही थी, तभी नशे में धुत्त एक यात्री उनकी सीट पर आया और उसने उसके ऊपर पेशाब कर दी। दूसरे यात्रियों ने उसे हटाने की कोशिश की लेकिन फिर भी वह नहीं माना। शिकायत करने पर क्रू मेम्बर ने उन्हें केवल कपड़े बदलने के लिए बस एक जोड़ी पजामा और चप्पल दी, लेकिन हरकत करने वाले पुरुष यात्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

महिला आयोग ने 7 दिन में मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट
राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर संबंधित कानून के प्रावधानों के तहत मामले में तत्काल केस दर्ज करने और एक बुजुर्ग महिला को मानसिक आघात पहुंचाने के दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। आयोग ने एयर इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष को भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और फ्लाइट पर बुजुर्ग महिला के साथ अमानवीय व्यवहार करने और सम्मान और सुरक्षा का जीवन जीने के उसके अधिकार का उल्लंघन करने के लिए दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए लिखा है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button