उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

कातिल बोला, ‘बुआ ने कहा था कि फूफा को मार दो, फिर तुमसे निकाह कर लूंगी…’

फिरोजाबाद। कातिल बोला, ‘बुआ ने कहा था कि फूफा को मार दो, फिर तुमसे निकाह कर लूंगी…’। फिरोजाबाद में नए साल की पहली तारीख को सुबह मलखानपुर रोड पर एक लाश पड़ी मिली थी, जिसका पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में पकड़े गए शख्स ने सनसनीखेज बयान में बताया कि उसने अपनी बुआ के कहने पर फूफा की हत्या की थी।

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला
फिरोजाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला और उसके भतीजे के बीच अवैध संबंध बन गये थे, जिस कारण महिला ने उसके साथ रहने के लिए अपने पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। जिसका खुलासा होने पर सभी लोगों के होश उड़ गये। विदित हो कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में नए साल की पहली तारीख को मलखानपुर रोड पर एक अज्ञात शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि शव हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी नईम का है। जिसका उसकी बहन ने सिकंदराराऊ थाने में केस दर्ज कराया था।

पुलिस की शक की सुई शाहरुख पर घूमी
इस मामले की जांच की गयी तो पता तो पुलिस को शंकरपुरी निवासी शाहरुख पर शक हुआ। इसी बीच भनक लगते ही शाहरुख वहां रफूचक्कर हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दस हजार का इनाम घोषित किया। अंत में शनिवार को पुलिस ने उसे शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया। https://sarthakpahal.com/

हत्यारोपी शाहरुख ने पुलिस के सामने कबूला गुनाह
इस दौरान कातिल शाहरुख ने बताया, ‘रिश्ते में लगने वाली बुआ से उसके संबंध हो गये थे। बुआ ने कहा था कि पहले फूफा की हत्या कर दो। इसके बाद हम दोनों निकाह करके आराम से जिंदगी गुजर-बसर करेंगे। इसी बात पर उसने अपने फूफा की हत्या कर दी।’ इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक (देहात ) फिरोजाबाद रणविजय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में डेड बॉडी मिली थी। जांच करने पर पता चला कि नईम की पत्नी और रिश्तेदार शाहरुख के बीच अवैध संबंध थे। दोनों ने उसकी हत्या का प्लान रचा था।

Related Articles

Back to top button