उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षा

देहरादून में मेडिकल छात्रा की कार में मिली लाश, विभागीय डॉक्टरों पर लगे गंभीर आरोप

देहरादून, 25 मार्च। पटेलनगर क्षेत्र में स्थित एक नामी मेडिकल कॉलेज की एमएस नेत्र रोग की छात्रा सड़क किनारे खड़ी कार में अचेत अवस्था में मिली. परिजन शीशा तोड़कर उसे बाहर निकालकर महंत इंद्रेश अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा के पिता ने विभागाध्यक्ष डॉक्टर पर मानसिक, शैक्षणिक, आर्थिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर विभागीय डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

एमएस ऑप्थैल्मोलॉजी की पढ़ाई कर रही तन्वी
दरअसल, हरियाणा के अंबाला सिटी के मॉडल टाउन निवासी ललित मोहन ने कोतवाली पटेलनगर में एक शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी 23 साल की बेटी तन्वी सितंबर 2023 से पटेलनगर स्थित नामी मेडिकल कॉलेज में एमएस ऑप्थैल्मोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी. जो अपनी मां के साथ देहरखास में रहती थी.

विभागाध्यक्ष डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप
पिता का आरोप है कि पहले उसकी विभागाध्यक्ष कोई और थी, लेकिन दिसंबर 2025 में महिला डॉक्टर को विभागाध्यक्ष बना दिया गया. विभागीय नेतृत्व बदलने के बाद उनकी बेटी को लगातार दबाव में रखा गया.

लॉग बुक में पहले अच्छे अंक दिए गए, लेकिन आरोप है कि बाद में विभागाध्यक्ष की ओर से जानबूझकर कम अंक देकर फेल करने की धमकी दी जाने लगी. पिछले चार महीनों से छात्रा लगातार तनाव में थी. उसने घर पर कई बार विभागीय व्यवहार और दबाव की जानकारी दी थी. जिसके बाद पिता ने कई बार विभागाध्यक्ष से मिलकर बेटी के भविष्य को प्रभावित न करने की गुजारिश की, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ.

Related Articles

Back to top button