उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

लालढांग में यतीश्वरानंद के समर्थन में धामी का रोड शो

देहरादून। भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लालढांग में जमकर चुनाव प्रचार किया। एक रोड शो के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता को ‘अबकी बार 60 पार’ का नारा दिया। रोड शो भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ जो गांधी चौक पर समाप्त हुआ। रोड शो में जगह-जगह ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और अन्य पार्टियां केवल मुद्दे ढूंढने में जुटे हैं, जबकि भाजपा विकास कार्यों में लगी है। मुख्यमंत्री धामी ने गाजीवली में यतीश्वरानंद के समर्थन में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

सीएम धामी ने कहा कि 10 मार्च को जब परिणाम आएंगे तो लक्ष्मी जी न तो हाथी पर सवार होकर आएंगी, ना झाड़ू पर और पंजे पर तो बिल्कुल भी नहीं आएंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को 14 फरवरी को एक-एक वोट कमल के फूल पर दिलवाना है। उन्हें कमल के फूल वाला बटन ही दबवाना है। स्वामी यतीश्वरानंद ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हर कोने-कोने तक विकास पहुंचाया है।  मुख्यमंत्री ने गुरद्वारा साहिब में मत्था टेका और अरदास की। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में लालढांग क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button