देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

पीएनबी के लॉकर में रखे लाखों रुपये दीमक कर गये चट, लाकर खोला तो महिला के उड़े होश

उदयपुर। पंजाब नेशनल बैंक की महिला कस्टमर ने अपने लॉकर को खोलकर देखा तो उसके अंदर रखे हुए नोट मिट्टी में बदल गए थे। यह सब देखकर महिला चौक गई और बैंककर्मियों के पास शिकायत लेकर गई, लेकिन बैंककर्मी भी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए नजर आए।

दयपुर के पंजाब नेशनल बैंक में एक महिला कस्टमर को लाकर संख्या 265 आवंटित थी। लेकिन उसको कहां पता था कि उसके लाखों रुपयों को लॉकर के अंदर भी दीमक चट कर कर चुकी है। जब महिला ने जाकर अपने लॉकर को खोला तो उसके अंदर रखे हुए नोटों की गड्डियां मिट्टी बन चुकी थीं।

दरअसल, शहर के हिरण मगरी निवासी महेश की पत्नी सुनीता मेहता ने अपने नाम से पंजाब नेशनल बैंक में लाकर में 2.15 लाख रुपए रखे हुए थे। पिछले साल मई महीने में जब लॉकर को खुलवाकर देखा था तो तब तक तो नोट पूरी तरह सुरक्षित थे, लेकिन बीते गुरुवार के दिन जरूरत पड़ने पर जब लाकर को खुलवाया तो पता चला गड्डियों को पूरी तरह दीमक खा चुकी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजमेंट ने पेस्ट कंट्रोल नहीं करवाया था, इसलिए कैश को नुकसान पहुंचा है। लॉकर के अंदर और भी सामान रखा हुआ है, उसके भी खराब होने की आशंका है जिसकी शिकायत बैंक प्रबंधन को कर दी गई है।

PNB के सीनियर मैनेजर प्रवीण कुमार यादव ने कहा, ग्राहकों के नुकसान की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और कस्टमर को दोबारा बैंक में बुलाया गया है ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। बैंक के अंदर सीलन आने की वजह से दीमक ने नुकसान पहुंचाया है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button