उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

अरुणाचल सेक्टर में सेना के सात जवानों की मौत

ईटानगर। अरुणाचल सेक्टर में रविवार (6 फरवरी) को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में भारी बर्फबारी हुई थी। इसकी चपेट में सेना के सात जवान आ गए। लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे।

अरुणाचल प्रदेश से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पर पहाड़ी इलाके में अचानक हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के सात जवानों की मौत हो गई। सेना ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी है। सेना के द्वारा उनके शव हिमस्खलन स्थल से बाहर निकाल लिए गए हैं।

जवानों के शवों को आगे की औपचारिकता पूरी करने के लिए हिमस्खलन स्थल से निकटतम सेना चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया जा रहा है। काफी दिनों से सेना के जवान लापता थे। काफी खोज बीन के बाद एक दिन पहले ही इन जवानों के बर्फ में दबे होने की बात सामने आई थी। सेना द्वारा उनको बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। सेना जितने भी उपाय कर सकती थी, उसने अपने सैनिकों के लिए पूरी कोशिश की। इसके लिए उन्होंने बाहर से विशेष चिकित्सकीय टीम भी विमान से बुलाई गई थीं, पूरी कोशिश करने के बाद भी लेकिन जवानों को बचाया नहीं जा सका।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button