देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोसामाजिकस्वास्थ्य

डांस करते हुए 19 साल के युवक की ऐसे मौत होगी किसी ने सोचा न होगा, देखें Video

नांदेड़। रिश्तेदार की शादी में आया 19 साल का युवक डांस करते-करते जमीन पर नीचे गिरा और बेहोश हो गया। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि 19 साल का युवक डांस करते-करते गिरा और फिर उठा ही नहीं।

जिम में एक्सरसाइज करते, डांस करते हुए, खाना खाते और गाना गाते हुए अचानक से मौत होने के अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं। इन सभी घटनाओं के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं। ऐसा ही एक और मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से आया है, जहां स्टेज पर परफार्मेंस करते-करते कब उसकी मौत हो गयी, किसी को पता ही नहीं चला। देखिये वीडियो…

घटना का वीडियो भी सामने आया है। रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया युवक डीजे पर बज रहे गाने पर डांस कर रहा था। इसी दौरान वह मुंह के बल नीचे गिरा और फिर उठा ही नहीं। रिश्तेदार उसे जगाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवक के शरीर प्राण निकल चुके थे।

फिल्मी गाने पर कर रहा था डांस, गिरा और हो गई मौत
बताया गया कि नांदेड जिले के किनवट तहसील के शिवनी का रहने वाला मुत्तन्ना जमगेवाड़ तेलंगाना के पारडी गांव में अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। शनिवार देर रात शादी में तेलुगु फिल्म के गाने पर मुत्तन्ना डांस कर रहा था। घटना का जो वीडियो सामने आया है कि उसमे युवक को डांस करते देखा जा सकता है। डांस करते-करते अचानक से वह रुकता है और सामने की ओर मुंह के बल जा गिरता है, और फिर सदा के लिए सो जाता है। लोगों को शुरुआत में लगा कि युवक डांस का कोई मूव कर रहा है। मगर, जब कुछ सेकेंड तक वह खड़ा नहीं होता तो एक व्यक्ति उसके पास जाता है और उसे उठाने का प्रयास करता है। बेहोश मुत्तन्ना को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले ले जाया जाता है। जहां जांच करने के बाद डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। घटना के बाद से रिश्तेदार और परिवार के लोग दुख में हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button