उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

नाश्ता कर रहे कांवड़िए पर मांस फेंकने पर बवाल, जसपुर में जबर्दस्त हंगामा, प्रदर्शन

ऊधमसिंहनगर। ऊधम सिंह नगर के जसपुर में नाश्ता कर रहे कांवड़िए के ऊपर मांस के टुकड़े फेंकने पर बवाल मच गया। पुलिसकर्मी के माफी मांगने और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कावंड़िए यहीं धरने पर बैठ गए हैं। हंगामे को देखते हुए पुलिस प्रशासन मामले को शांत कराने में जुटा हुआ है, लेकिन कावंड़ियों में इस बात को लेकर भारी रोष उफान मार रहा है। यही धरने पर बैठे कांवडि़यों का हंगामा जारी है।

मुर्गे की कटी गर्दन फेंकने पर हुआ बवाल
बुधवार को जब कांवड़िये ऊधमसिंह नगर के जसपुर में पंडाल में बैठकर नाश्ता कर रहे तभी अचानक किसी ने पंडाल में मुर्गे की कटी हुई गर्दन फेंक दी। इससे कांवड़िए भन्ना गए। आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर ऊधम मचाया। एलआइयू ने एसपी काशीपुर और एसएसपी को इस मामले की रिपोर्ट भेजी है। जिसमें एलआईयू की ओर से कहा गया है कि कांवड़ लेकर जा रहे युवक ने मौके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी से अपने ऊपर मांस फेंके जाने की शिकायत की थी। https://sarthakpahal.com/

शिकायत के बावजूद पुलिसकर्मी ने आग में घी डाल दिया। उसने मदद के बजाय कांवड़िए को नसीहत दे डाली, जिससे कांवड़िए और आक्रोशित हो गए। उधर, कांवड़िए मास फेंकने वाले की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी के माफी मांगने की मांग पर अड़ गए हैं। यही धरने पर बैठे कांवडि़यों का हंगामा जारी है। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया।

Related Articles

Back to top button