उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नर

उत्तराखंड में जल्द होगी दो हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती: डीजीपी

हल्द्वानी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश को दो हजार नए पुलिसकर्मी मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए देहरादून की तरह हल्द्वानी में भी ई-चालान प्रक्रिया शुरू होगी। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में पुलिस बल कम है।

शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे डीजीपी से बातचीत के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा और तराई के इलाकों में कम पुलिसकर्मियों की तैनाती को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस बल कम है। 28,000 पुलिस कर्मियों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से वर्तमान में केवल 24,000 पुलिसकर्मी ही तैनात हैं। 4,000 पद अभी खाली चल रहे हैं। उनका कहना था कि इसकी भरपाई के लिए जल्द ही 2000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इनमें अफसरों से लेकर सिपाहियों तक के पद भरे जाएंगे।

हल्द्वानी में भी शुरू होगी ई-चालान व्यवस्था
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ई-चालान की व्यवस्था हल्द्वानी में शुरू की जाएगी। इससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक तो मिलेगा ही साथ ही नियम तोड़ने पर जब लोगों के पास ऑनलाइन चालान पहुंचेगा तो वे अगली बार से नियमों का पालन जरूर करेंगे। डीजीपी ने कहा कि फोरेंसिक जांच के लिए प्रदेश के हर जिले में बेहतर व्यवस्था की गई है। वहीं महिला संबंधी मामले हों या अन्य किसी तरह का अपराध, पुलिस डीएनए जांच की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है। अंकिता हत्याकांड के बाद डीएनए की जांच संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button